बारात जाने के पहले दूल्हे ने की आत्महत्या : फांसी पर झूलते हुए मिला शव, राजिम आने वाली थी बारात

राजिम आने वाली थी बारात, परिवार में छाया मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) धमतरी :- जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में एक युवक ने बारात जाने के एक दिन पहले ही आत्महत्या कर ली है। युवक का शव फांसी पर झूलते हुए मिला है। इस घटना के बाद घर में मातम छा गया है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार अर्जुनी थानांतर्गत ग्राम पंचायत ड़ोड़की में रोशन बांधे 25 वर्ष के घर में शादी कार्यक्रम चल रहा था। 28 मार्च को शादी कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को भोजन कराया गया। तेल, हल्दी कार्यक्रम के बाद रात 12 बजे रोशन ने हाथ पर मेहंदी लगवाया, फिर सभी सो गए। रात के लगभग तीन बजे रोशन बांधे उठा और घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह स्वजनों ने उनके शव को देखा तो सबका होश उड़ गया।
घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गया। कोटवार व ग्रामीणों की मदद से ग्रामीणों ने अर्जुनी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि रोशन बांधे का विवाह राजिम क्षेत्र के एक गांव के युवती से होने वाला था। घर में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। 30 मार्च को घर से बारात जाने वाला था, लेकिन इस बीच यह घटना हो गई है। अर्जुनी पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। वहीं परिजनों ने आत्महत्या के कारण को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। युवक सीमेंट दुकान में काम करता था। शांत स्वभाव का युवक था, लेकिन आत्महत्या क्यों की है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film