अभनपुर ब्रेकिंग : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) अभनपुर :- नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरापी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार आरोपी अनिल कुमार कोसले नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने आरोपी अनिल कोसले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध पास्को एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की है।

Related Articles

Back to top button