बाढ़ में रेत से पटे खेत: विधायक रोहित साहू ने मौके पर पहुंचकर किया जमीनी निरीक्षण, किसानों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम :– हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण किसानों की नुकसान हुए फसल का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पोखरा और हथखोज पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित खेतों और नदी में उतरकर बारीकी से निरीक्षण किया। बाढ़ के तेज पानी और मलबे के कारण किसानों के कई एकड़ उपजाऊ खेत पूरी तरह रेत से पट चुके हैं और फसलों का नुकसान हुआ है।

किसानों की पीड़ा को नजदीक से समझने के लिए विधायक रोहित साहू स्वयं जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ धरातल पर उतरे। उन्होंने रेत से पटे खेतों और नदी के जलस्तर वाले क्षेत्रों का पैदल चलकर मुआयना किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर विधायक ने पूरी गंभीरता से उनकी बातें सुनीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर उचित मुआवजा और राहत राशि दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से अन्नदाताओं के साथ खड़े हैं।

किसानों को मिलेगी हरसंभव मदद

​​निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों और किसानों से विधायक रोहित साहू ने कहा कि अन्नदाताओं की मेहनत और उनकी फसल का नुकसान हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। प्राकृतिक आपदा के इस संकट काल में सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। मैंने स्वयं यहाँ आकर खेतों की वास्तविक स्थिति और बाढ़ से हुए नुकसान को देखा है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द नुकसान का आकलन करवाकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी। आपकी हर समस्या का समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य नंदनी कोमल ढीढी, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव, सरपंच पोखरा डॉ. सियाराम साहू, सरपंच हथखोज बलराम निषाद, श्याम अग्रवाल,मुकेश साहू, संतोष साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष राजू पटेल, राजेश परमार राजकुमार साहू राजकुमार साहू नरेंद्र निषाद रोशन साहू किशन साहू तेजराम निषाद ,जल संसाधन ई एस के बर्मन, कृषि विभाग संचालक चंदन राय,राजस्व निराक्षक, पटवारी, पी डब्लू डी इंजिनियर सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मूसलाधार बारिश के बीच अमलोर में विकास की बौछार, विधायक रोहित साहू ने दी सौगातों की झड़ी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button