ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान ही उनका निधन हो गया। साय सरकार में इन्हे कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर छा गई है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर में हो रहे भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हे अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरु किया, लेकिन हालत गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान ही रुपनारायण सिन्हा का निधन हो गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा संगठन और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई। प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। संगठन और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका मानी जाती थी। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भी माहौल गमगीन हो गया। फिलहाल, परिजन सिम्स से शव लेकर रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक, भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत ही पीड़ादायक है।

उन्होंने संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। योग, भारतीय संस्कृति और समाजसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button