कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या : थाने पहुंचकर बेटे ने बताई ये वजह, जानकर दंग रह जाएंगे आप…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मां की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर बेटे सीधे थाने पहुंचा और अपने आप को सरेंडर कर दिया। आरोपी बेटे ने कि वह अपनी मां को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। मामला कोटा बिलासपुर के थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कोटा थानातंर्गत ग्राम करका में रहने वाली कुंजमती मानिकपुरी अपने बेटे के साथ रहती थी और रोजी-मजदूरी करती थी। उसका बेटा सगुन मानिकपुरी भी रोजी मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि सगुन की पत्नी सुमित्रा मानिकपुरी को शुगर की बीमारी है, जिसका इलाज चल रहा है। लेकिन, वह परहेज नहीं करती थी, जिसके कारण उसका पति उससे नाराज रहता है।
बहू के इलाज के लिए मां ने बेच दिए गहने
इधर, सगुन की मां कुंजमती ने बहू के इलाज के लिए अपने गहनों को बेच दी थी। साथ ही उसे उसके मायके भेज दी थी। इसकी जानकारी होने पर युवक नाराज हो गया। उसका कहना था कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराया। लेकिन, खान-पान में परहेज नहीं करती, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ रही है।
गहने बेचने पर हुआ झगड़ा, कुल्हाड़ी मार कर की हत्या
इसी बात को लेकर सगुन शुक्रवार की सुबह अपनी मां से झगड़ा करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि उसने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर से निकल गया। फिर दोपहर में थाने पहुंचकर उसने सरेंडर कर दिया। उसने बताया कि वह अपनी मां की हत्या कर दिया है। इधर, हत्या की खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film