अभनपुर ब्रेकिंग: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक नाबालिग युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव देखा, तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अभनपुर क्षेत्र के ग्राम संकरी में देविका उम्र लगभग 17 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर पर ही फांसी के फंदे में लटकता हुआ मिला है। परिजनों ने जब यह मंजर देखा तो वहाँ चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है, इसका पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि युवती कुछ दिनों से परेशानी थी।

सूचना मिलने पर अभनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button