डीएसपी प्रेम साहू को दी गई ससम्मान विदाई, पुलिस अधीक्षक द्वारा शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह किया गया भेंट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)राजिम :– पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी कुशल सेवाएं देने के बाद डीएसपी प्रेम साहू 30 जून मंगलवार को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्त होने पर बलौदाबाजार पुलिस परिवार की ओर से एक गरिमामय सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें पूरे ससम्मान विदाई दी गई।
विदाई समारोह में उपस्थित एसपी ओपी शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह,डीएसपी राजेश श्रीवास्तव ने प्रेम साहू के सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया और उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की। पुलिस परिवार की ओर से एसपी श्री शर्मा ने उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ्य भविष्य की कामना की गई।
एसपी श्री शर्मा ने संदेश देते हुए कहा कि पुलिस की नौकरी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में अपनी पूरी सेवा अवधि में निष्ठापूर्वक पूर्ण करना गर्व की बात है। प्रेम साहू ने हमेशा अपने कनिष्ठ सहयोगियों का मार्गदर्शन किया और पुलिस विभाग की छवि को आम जनता के बीच मजबूत बनाया। उनकी कमी विभाग को हमेशा खलेगी।
जीवन की सबसे बड़ी पूंजी
डीएसपी प्रेम साहू ने पुलिस परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग से मिला स्नेह और सम्मान उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। सेवा के दौरान मिले वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और सहकर्मियों के सहयोग को वे हमेशा याद रखेंगे।
विदाई समारोह में खास बात यह रहा कि सेवानिवृत्त होने जा रहे डीएसपी प्रेम साहू की श्रीमती साधना साहू सहित परिवार के रूद्रप्रताप तथा सोहन लाल साहू सहित पूरा पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा। सेवानिवृत्त होने के बाद राजिम क्षेत्र के उनके शुभचिंतक व परिवार के लोगो ने अभिनंदन किया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
अवैध सागौन परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहन सहित लकड़ी जब्त











