खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, नवरात्रि में घूमने निकले तीन मौसेरे भाइयों की मौत; दो ने रायपुर में तोड़ा दम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। तीनों आपस में मौसेरे भाई थे और नवरात्रि के अवसर पर पलारी जा रहे थे। हादसे में एक युवक ने बलौदाबाजार अस्पताल में दम तोड़ दिया था, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों की रायपुर के DKS अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कोरासी गांव निवासी प्रेम धीवर ने अपने मौसेरे भाइयों राज धीवर और खिलेश्वर धीवर के साथ पलारी जाने का कार्यक्रम बनाया था। सोमवार देर रात तीनों बाइक से दौदा से पलारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पलारी थाना क्षेत्र के घोटिया मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पहले प्रेम की मौत, फिर दो भाइयों ने भी तोड़ा दम

हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रेम धीवर की बलौदाबाजार अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को ही मौत हो गई। वहीं, राज धीवर और खिलेश्वर धीवर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था।

दोनों का रायपुर स्थित DKS अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की संख्या तीन हो गई।

गांव में पसरा मातम, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

दोनों युवकों की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। बुधवार देर रात शव गांव लाए गए। गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

नवरात्रि के मौके पर पलारी जाने निकले तीन मौसेरे भाइयों की एक साथ मौत से परिवारों में शोक का माहौल है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत; 8 वर्षीय बेटा गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल