उफनते नाले में बही कार, पति-पत्नी लापता, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। नाला में तेज बहाव के बीच पुल पार करने की कोशिश में एक कार पानी में बह गई। कार में सवार पति-पत्नी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना सारंगढ़-बरमकेला मार्ग की है।

जानकारी के अनुसार, सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली पुल पर एक कार पानी की तेज धार में बह गई। बताया जा रहा है कि कार में देव ट्रेडर्स, घोटला के संचालक देवनारायण पटेल अपनी पत्नी के साथ सवार थे। सोमवार को वे सारंगढ़-बरमकेला मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान माधोपाली स्थित लात नाला में पानी का बहाव काफी तेज था। तेज बहाव के बावजूद कार चालक ने पुल पार करने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर उफनते नाले की धारा में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। लापता दंपती की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस और बचाव दल नाले के आसपास लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

गोताखोरों की टीम द्वारा तलाश जारी

इस घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण पति-पत्नी के सकुशल मिलने की उम्मीद में उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना करते नजर आए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और और गोताखोरों की टीम द्वारा लापता दंपती की तलाश युद्धस्तर पर जारी है।

प्रशासन ने भी लगातार हो रही बारिश के बीच लोगों से अपील की है कि उफनते नालों, पुल-पुलियों और तेज बहाव वाले जलभराव क्षेत्रों को पार करने का जोखिम न उठाएं। पुलिस ने कहा है कि मौसम खराब होने की स्थिति में सतर्कता बरतना ही सबसे सुरक्षित उपाय है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

उफनते नाले में बही थार: लोगों ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button