स्पैनिश महिला के साथ गैंगरेप, महिला ने वीडियो शेयर कर कहा – मेरे साथ जो हुआ किसी के साथ न हो
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- झारखंड मे एक विदेशी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। सामूहिक बलात्कार की शिकार स्पैनिश महिला और उसका पति सदमे में हैं। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि मेरे साथ जो हुआ है वैसा किसी के साथ हो। 7 लोगों ने मेरे साथ रेप किया। उन लोगों ने हमसे मारपीट और लूटपाट की। इससे अधिक उन लोगों ने और कुछ नहीं किया गया, क्योंकि वे सिर्फ मेरा बलात्कार करना चाहते थे। हम लोग अस्पताल में पुलिस के साथ हैं। यह घटना हमारे साथ भारत में हुई है।
जानकारी के अनुसार ब्राजील मूल की स्पैनिश महिला अपने पति के साथ भारत पहुंची हैं। दोनों बाइकर्स हैं। ये स्पेनिश जोड़े बाइक के जरिए दुनिया की यात्रा पर निकले हैं। 63 देशों और 170,000 किलोमीटर की यात्रा के बाद झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर दुमका में ठहरे थे, जहां उनके साथ वारदात हुई। महिला के अनुसार वह अपने पति के साथ एक अस्थायी तंबू में रात बिता रही थीं तब कुछ लोग उसके तंबू मे जबरदस्ती घुस गए और मारपीट कर सामूहिक बलात्कार किया ।
अस्पताल में चल रहा इलाज
महिला ने दावा किया है कि पुलिस पोस्ट न करने की हिदायत दी है ताकि जांच में बाधा न आए। अपने चेहरे पर चोट के निशान को दिखाते हुए महिला ने कहा कि मेरा चेहरा अब ऐसा दिखता है। चेहरे पर कई जगह चोट है। रात में हम पर हमला किया गया, मुझे लगा था कि हम मरने वाले हैं। भगवान का शुक्र है कि हम जीवित हैं।
इस मामले मे पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि पीड़िता और उसके पति का वर्तमान में दुमका के फुलो झानो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि दोनों खतरे से बाहर हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5
यह खबर भी जरूर पढ़े
काम से लौट रही युवती के साथ गैंगरेप: अर्धनग्न हालत में छोड़कर हुए फरार आरोपी, जानिए पूरा मामला