छात्रा ने बाथरूम में लगाई फांसी, परिजनों ने NSUI छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप; ABVP का प्रदर्शन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– BA प्रथम वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। छात्रा अपने जीजा के घर रहकर पीजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। देर रात छात्रा का शव घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने NSUI से जुड़े एक छात्र नेता पर छात्रा को ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला अंबिकापुर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पटपरिया में अपने जीजा नीलेश कुमार गुप्ता के घर रह रही 19 वर्षीय अंतरा शाह करीब छह महीने पहले अंबिकापुर आई थी। उसने पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। बताया गया कि घटना की रात अंतरा अपने बिस्तर पर नहीं थी। वह बाथरूम जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी।

इसके बाद उसके जीजा ने अपनी पत्नी को देखने के लिए भेजा। जब पत्नी ने बाथरूम की खिड़की से अंदर झांका तो अंतरा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।

ब्लैकमेलिंग का आरोप

छात्रा के परिजनों के अनुसार, अंतरा की कुछ सहेलियों से मिली जानकारी के आधार पर उन्हें एक NSUI से जुड़े छात्र नेता ज्ञान तिवारी के बारे में पता चला। परिवार का आरोप है कि ज्ञान तिवारी के पास अंतरा की कुछ चैट और वीडियो थे और इन्हें उसके परिजनों को दिखाने की धमकी देकर उसे कथित तौर पर ब्लैकमेल किया जाता था।

परिजनों का कहना है कि घटना से पहले अंतरा सामान्य थी और परिवार के लोगों से हंसकर बात कर रही थी। ऐसे में अचानक उसके इस कदम उठाने से परिवार सकते में है। परिजनों को आशंका है कि घटना से पहले ऐसा कुछ हुआ होगा, जिसके चलते छात्रा मानसिक रूप से परेशान हुई और उसने यह कदम उठा लिया।

परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही ब्लैकमेलिंग के आरोपों की वास्तविकता और छात्रा की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ABVP ने थाने के सामने किया प्रदर्शन

छात्रा की मौत के मामले में NSUI छात्र नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर थाने के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने NSUI का पुतला दहन करते हुए मामले में तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि छात्रा की मौत के मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल छात्रा की मौत के बाद ब्लैकमेलिंग के आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होगा कि छात्रा ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पीजी के कमरे में नर्सिंग छात्रा की निर्मम हत्या, सहेली के नहाते जाते ही घुसा कातिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button