शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया और घटना को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जांजगीर चांपा जिले में सारागांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती के माता-पिता ने 8 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात से उनकी बेटी घर से लापता है। परिजन ने आस-पास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों को शक था कि उसकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाईल लोकेशन ट्रेस कर जांच शुरू कर दी।

इस दौरान सक्ति जिले के जैजैपुर क्षेत्र में लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम वहाँ पहुंची और नाबालिग लड़की को आरोपी युवक के कब्जे से बरामद किया। वहीं आरोपी समीर कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दैहिक शोषण करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

दोस्त बनकर दिया धोखा, 12वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल