शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से चार साल तक दुष्कर्म, फिर दूसरी से रचा ली शादी, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को शादी का प्रलोभन देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी ने दूसरी महिला से शादी कर ली। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित महिला ने थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र का है।

2012 में हुआ था तलाक

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2000 में हुई थी, लेकिन पारिवारिक कारणों से वर्ष 2012 में उसका तलाक हो गया। इसके बाद वह अपने पांच बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने लगी। वर्ष 2021 में पीड़िता पड़ोस के गांव गई, जहां उसकी मुलाकात आरोपी अनूप एक्का (27 वर्ष) से ​​हुई। अनूप ने महिला को शादी का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसा लिया।

17 अप्रैल 2025 तक शारीरिक शोषण किया

इसके बाद आरोपी महिला के घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद आरोपी ने महिला की मांग में सिंदूर भर दिया और उसे शादी का प्रलोभन दिया। इस जाल में फंसकर महिला ने आरोपी पर भरोसा कर लिया। आरोपी 17 अप्रैल 2025 तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में पीड़िता को पता चला कि अनूप ने दूसरी महिला से शादी कर ली है और अब वह उससे संबंध तोड़ना चाहता है। इसके बाद पीड़िता ने फरसाबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, शिकायत के बाद गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल