जेल कैफे में मिला कर्मचारी का शव, मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जेल कैफे में कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। मामला धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

फंदे पर लटका मिला शव

जानकारी के मुताबिक, रिसाईपारा निवासी प्रियांशु ठाकुर 12 सितंबर को रोज की तरह कैफे में काम करने पहुंचा था। बाद में जब अन्य कर्मचारी कैफे की दूसरी मंजिल पर पहुंचे, तो वहां प्रियांशु का शव मिला। घटना की जानकारी तत्काल कैफे संचालक और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और एफएसएल टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की मौत को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कैफे संचालक और वहां काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस युवक की मौत से जुड़े हर संभावित पहलू की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। युवक की अचानक मौत की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग : वनरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शासकीय आवास में मिला बेसुध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button