नवापारा के होनहार जयदेव की वैज्ञानिक उड़ान, क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हुआ चयन, इन छात्रों ने भी बनाया स्थान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा के विद्यार्थियों ने विभागीय विज्ञान एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। 29 एवं 30 सितंबर 2026 को माना कैंप, रायपुर में आयोजित विभागीय प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बाल वर्ग के राम अवतार ने विज्ञान मॉडल (विद्युत संरक्षण) में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रियांशु साहू ने विज्ञान मॉडल (स्वच्छता अभियान) में तृतीय तथा जानवी साहू ने पत्र वाचन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लावण्या साहू, चेतन कहार और शैलेंद्र सूर्यवंशी ने प्रश्न मंच में द्वितीय स्थान हासिल किया।

किशोर वर्ग में जयदेव मिश्रा ने विज्ञान मॉडल (नवा चरित) में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं गगन सेन ने विज्ञान मॉडल (हृदय) में तृतीय स्थान हासिल किया। तरुण वर्ग में आयुष सूर्यवंशी ने पत्र वाचन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अपूर्व ध्रुव ने विज्ञान प्रयोग में द्वितीय स्थान हासिल किया।

जयदेव का क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विद्यालय के विज्ञान प्रभारी दीपक देवांगन ने बताया कि प्रांतीय प्रतियोगिता बसना में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद जयदेव मिश्रा का चयन विज्ञान मॉडल के लिए क्षेत्रीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है। आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता देवास-जबलपुर में आयोजित होगी, जहां जयदेव अपने विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन करेंगे।

जयदेव की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य गौरी शंकर निर्मलकर सहित श्री राम जानकी शिक्षण समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश पहाड़िया, सचिव प्रफुल्ल दुबे, सह सचिव कोमल साहू, कोषाध्यक्ष अशोक गंगवाल तथा शिक्षक नरेश यादव, कृष्ण कुमार वर्मा, नरेंद्र साहू, सरोज कंसारी, नारायण पटेल, रेणु निर्मलकर, नंद कुमार साहू, तामेश्वर साहू, संजय सोनी, वाल्मिकी धीवर सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

विद्यालय परिवार ने जयदेव मिश्रा सहित सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रभारी सरोज कंसारी ने दी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

507 से अधिक लोगों ने एक स्वर में गाया राष्ट्रगीत; भारत माता के जयकारों से गूंज उठा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button