अभनपुर में चल रहा था गांजा बेचने का खेल, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

भारतमाला ओवरब्रिज के नीचे झोपड़ी में चल रहा था खेल, 1.155 किलो गांजा बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला झोपड़ी से ही अवैध गांजे का कारोबार करती थी। महिला के पास से कुल 1.155 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोलर स्थित भारतमाला परियोजना के ओवरब्रिज के पास बनी झोपड़ी में एक महिला गांजा बिक्री के लिए रखे हुए है और छोटे-छोटे पाउच बनाकर गांजा बेच रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने संदेह के आधार पर झोपड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान झोपड़ी में पाटा के नीचे एक पॉलीथिन में खाकी रंग के टेप से लपेटकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा महिला के पास से पारदर्शी पॉलीथिन के 30 छोटे पाउच भी मिले, जिनमें गांजा रखा हुआ था।

बासीन की रहने वाली आरोपी 

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ का इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराया। तौल में एक पॉलीथिन पैकेट से 1.055 किलोग्राम तथा 30 पाउच से 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस तरह कुल 1.155 किलोग्राम गांजा पुलिस ने जब्त किया।

पूछताछ में आरोपी महिला ने गांजा रखने और बिक्री करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला की पहचान माया कश्यप निवासी बासीन के रूप में हुई है। अभनपुर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा पुलिस की कार्रवाई: गांजा बेचने ग्राहक तलाश कर रहे दो युवक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button