नवापारा ब्रेकिंग : राहगीरों को चाकू-तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

एक आरोपी की राजिम थाने में पांच अपराधों में संलिप्तता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा क्षेत्र में चाकू-तलवार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से दो लोहे के धारदार चाकू और एक धारदार लोहे की तलवार भी जप्त किया है।आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवापारा के समीपस्थ ग्राम मानिकचौरी में चाकू और तलवार लहराकर राहगीरों को भयभीत करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर अभनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान योगेश्वर निषाद निवासी बरौंडा, मोहित यादव निवासी मोहरेगा तथा पंकज बैरागी पिता श्यामदास बैरागी उम्र 24 वर्ष, निवासी सूर्यनगर डबरा पारा गुढ़ियारी, हाल पता अटल आवास बेलभाठा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार, दो लोहे के धारदार चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पूछताछ में पंकज बैरागी द्वारा थाना राजिम क्षेत्र में पांच अपराधों में संलिप्तता की जानकारी दिए जाने की बात भी सामने आई है। मामले में अपराध क्रमांक 301/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंगः चाकू लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश, फूलचंद कॉलेज के पास आरोपी गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button