HOLI 2023 – ये रंग आपकी किस्मत चमका सकते है राशि अनुसार किस रंग से खेले होली पढिए पूरी जानकारी

होलिका दहन से लाई गई राख (भस्म) से शिवलिंग का अभिषेक भी शुभ फल देता है

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– हिंदू धर्म में होली दीपावली के बाद एक बड़ा  त्योहार है। रंगों के साथ साथ उमंग और उत्साह भी इस त्योहार का प्रतीक है । हिंदू धर्म में रंगों को बेहद खास माना गया है। कहा जाता है कि व्यक्ति के जीवन में रंगों का जितना सकारात्मक होता है, उतना ही ये नकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं। साथ ही रंगों को सुख, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं शास्त्रों में मान्यता है कि राशि के अनुसार अगर रंगों का चुनाव किया जाय तो आपकी किस्मत को चमकने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसे में इस बार होली पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी कुंडली से ग्रहों का अशुभ प्रभाव तो कम होगा ही  साथ ही आपकी किस्मत भी चमक सकती है। तो आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को  कौन से रंग मे होली खेलना शुभ रहेगा…

कैसे खेले होली …

रंग या अबीर खेलने से पहले इसे भगवान को समर्पित करना चाहिए। यदि कोई अपनी इच्छा के अनुसार ऐसा कर सके तो उत्तम होगा… होलिका दहन से लाई गई राख (भस्म) से शिवलिंग का अभिषेक भी शुभ फल देता है।

मेष – वृश्चिक
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं और मंगल का रंग लाल माना जाता है। इसलिए इन दोनों ही राशि वालों को होली के दिन लाल रंग, गुलाबी या इससे मिलते-जुलते रंगों और गुलाल से होली खेलनी चाहिए।

वृषभ – तुला 
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र का रंग सफेद और गुलाबी बताया गया है। वैसे तो होली पर सफेद रंग से होली खेलना संभव नहीं है, इसलिए आप सिल्वर रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही  गुलाबी रंग से भी होली खेल सकते हैं।

कन्या – मिथुन
कन्या और मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध ग्रह  का रंग हरा माना जाता है। हरे रंग का प्रयोग इन दोनों राशि के लोगों के जीवन में सुख शांति लाने वाला साबित होगा। हरे रंग के अलावा इन दोनों राशियों के लोग पीले, नारंगी और हल्के गुलाबी रंग से भी होली खेल सकते हैं।

मकर – कुंभ

मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। ज्योतिष के अनुसार शनिदेव का रंग काला या नीला माना जाता है। ऐसे लोगों के लिए सबसे ज्यादा शुभ तो नीला रंग है। काले रंग से  होली खेलना संभव भी नहीं है। ऐसे में आप नीले  रंग के अलावा हरे और फिरोजी रंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

धनु – मीन
इन दोनों राशियों के स्वामी गुरू बृहस्पति हैं और बृहस्पति का रंग पीला माना जाता है। ऐसे में इन राशि के लोगों के लिए सबसे लक्की  रंग पीला साबित हो सकता है। इसके अलावा आप नारंगी रंग के गुलाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कर्क – सिंह
इस राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। ऐसे लोगों को सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए। हालांकि सफेद रंग से होली खेलना संभव नहीं है। ऐसे में इन राशियों के लोग किसी भी रंग को लेकर उसमें थोड़ा सा दही या दूध मिक्स कर लें उसके बाद होली खेलें। वहीं राशि की बात करें तो सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ऐसे लोग नारंगी, लाल और पीले रंग से होली खेल सकते हैं।

आप सभी को छतीसगढ़ प्रयाग न्यूज टीम कि तरफ से होली कि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film