राजस्व कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

रायपुर राजस्व अनुविभाग की बैठक में बकेटिंग से लेकर बटांकन और स्वामित्व योजना तक हुई विस्तृत समीक्षा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रायपुर राजस्व अनुविभाग के भू-अभिलेख एवं राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक (आरआई) एवं पटवारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने राजस्व कार्यों में गति लाने, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा रिकॉर्ड को त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए।

बैठक में एग्रीस्टैक (AgriStack) पोर्टल पर किसानों के खातों के स्थान पर दर्ज किए जा रहे बकेटिंग की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्रत्येक खसरा नंबर का संबंधित किसान के नाम से सही मैपिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों का प्रामाणिक एवं त्रुटिरहित डेटा तैयार हो सके। उन्होंने सभी पटवारियों एवं तहसीलदारों को किसानों के बकेटिंग का सत्यापन कर समय पर पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पटवारीवार समीक्षा करते हुए सभी त्रुटियों का तत्काल सुधार एवं रिकॉर्ड अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबादी भूमि से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को जल्द पट्टा वितरण सुनिश्चित करने को कहा।

लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा

बैठक में बटांकन के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने सीमांकन के पुराने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा उनकी ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) हस्ताक्षर वाले प्रकरणों को भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए पटवारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने रायपुर राजस्व अनुविभाग के सभी लंबित ऑनलाइन राजस्व प्रकरणों को अद्यतन कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, संयुक्त कलेक्टर के.एम. अग्रवाल, एसडीएम रायपुर नंदकुमार चौबे सहित रायपुर राजस्व अनुविभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पटवारी निलंबित : राजस्व कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी, ग्रामीणों ने भी की थी शिकायत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button