बस और कार में जोरदार टक्कर: धड़ से अलग हुआ महिला का सिर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- धमतरी जिले में हुए सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। बस ने कार सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और 50 फीट दूर जाकर गिरा। वहीं इसी हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा दुगली थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे के आस-पास गरियाबंद के छुरा की रहने वाली मधु देवांगन (55) अपने पति नेहरू देवांगन(60) और बेटे शशांक देवांगन(30) के साथ सिंगपुर होते हुए धमतरी जा रहीं थीं। अभी ये लोग सिंगपुर मोड़ पालवाड़ी के पास पहुंचे थे कि इतने में सामने से तेज रफ्तार बस आ गई और उसने कार सवारों को टक्कर मार दी।
महिला का सिर धड़ से अलग हो गया
बताया गया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस ने कार की खिड़की की तरफ से टक्कर मार दी। जिसके कारण खिड़की का एक हिस्सा महिला के गले में घुसा और महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और शरीर का कुछ हिस्सा भी चपटा हो गया। जबकि महिला के बेटे और पति को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के वक्त बस में कुछ लोग जरूर सवार थे। मगर बस चालक तुरंत मौके से भाग निकला। इसके बाद तुरंत ही इस बात की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर हालत में दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बस चालक की तलाश जारी है। बस धमतरी रोडवेज की बताई जा रही है। पुलिस बस ड्राइवर के बारे में उसके मालिक के जरिए पता लगा रही है। हादसे में कार के भी परखच्चे उड़ गए हैं। साथ ही बस को भी नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film