नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: 24 नवम्बर को हुई थी शादी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक नवविवाहिता ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 24 नवंबर को ही महिला की शादी हुई थी। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार टंकी मरोदा निवासी प्रेरणा गुप्ता (22) ने शनिवार की दोपहर में फांसी लगा ली। उसका पति हीरालाल गुप्ता दोपहर में क्रिकेट देखने के लिए बाहर चला गया था। वो शाम को वापस लौटा तो उसकी लाश फंदे पर झूलती मिली। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने दोपहर में एक साथ खाना खाया था। इसके बाद वो क्रिकेट देखने के लिए घर से बाहर चला गया था। नेवई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। नवविवाहिता की मौत का मामला होने के कारण इसकी न्याययिक दंडाधिकारी जांच होगी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल