रायपुर जिले में रोजगार मेले का होगा आयोजन, निजी क्षेत्र की 8 कंपनियों द्वारा 877 पदों पर होगी भर्ती

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 सितंबर 2026 को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला रोजगार कार्यालय, सिविल लाईन्स, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

उपसंचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 8 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 877 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें Life Insurance Corporation of India, Parishram Human Resource, Kalpataru Projects International Ltd., Team Skills, Global HR Solution and Job Consultant, IndiaHelpPoint.com, Puskal Agrotecc Limited एवं Elmech Industries शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य

विभिन्न रिक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डिप्लोमा एवं कृषि उत्तीर्ण आवेदक शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी का रोजगार पंजीयन नंबर होना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन नहीं हुआ है, वे पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन करा सकते हैं।

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित समस्त दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज की स्वयं की फोटो साथ लाना आवश्यक है।

रोजगार मेले में उपलब्ध रिक्तियों एवं पदों की विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग के पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शासकीय आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तारीख तक करें आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button