नन्हीं काव्या के इलाज के लिए रायपुर जिला प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ, गंभीर बीमारी से जूझ रही तीन वर्षीय मासूम काव्या के उपचार में मिलेगी मदद

कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी से प्रदान की 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :– गंभीर बीमारी से जूझ रही तीन वर्षीय मासूम काव्या के उपचार के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संवेदनशील पहल करते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने बच्ची के इलाज के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। इस सहायता से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे परिवार को बच्ची के उपचार में राहत मिलेगी।

मासूम काव्या वर्तमान में एम्स रायपुर में उपचाररत है। गंभीर बीमारी के कारण उसे लगातार चिकित्सकीय देखभाल और उपचार की आवश्यकता है। बच्ची के पिता एक भूमिहीन किसान हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज का खर्च उठाना उनके लिए कठिन हो रहा है।

मासूम काव्या पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती है। बीमारी के कारण वह अपने माता-पिता से दूर अस्पताल में समय बिता रही है। उसे अपने घर, परिवार और दोस्तों की याद आती है। वह जल्द स्वस्थ होकर फिर से स्कूल जाना, दोस्तों के साथ खेलना और बड़ी होकर सफेद कोट पहन कर (डॉक्टर) बीमार बच्चों का इलाज करने की इच्छा भी व्यक्त की है।

बच्ची की गंभीर बीमारी और परिवार की आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सिंह ने रेडक्रॉस सोसायटी से 50 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान की है। यह राशि बच्ची के उपचार में सहयोगी साबित होगी। उन्होंने उनके परिजनों को राशि प्रदान की।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

इलाज में घोर लापरवाही, आयुष्मान कार्ड के बावजूद लिया पैसा, महावीर हॉस्पिटल पर हुई कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल