रायपुर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 278 वाहन चालकों पर चालान; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 37 पकड़े

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों में शहर के 9 यातायात क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 278 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले 37 चालक भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा कार्रवाई नो-पार्किंग में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ की गई, जिसमें 127 वाहन चालक पकड़े गए।
9 ट्रैफिक क्षेत्रों में एक साथ चेकिंग
डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में रायपुर शहर के सभी 9 यातायात क्षेत्रों में 9 अलग-अलग स्थानों पर विशेष चेकिंग पॉइंट लगाए गए। अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई।
बताया गया कि पुलिस ने 278 चालानी कार्रवाई की गई है। इसमें 57 शराब पीकर और लापरवाही से वाहन चलाना, गलत व बिना नंबर प्लेट वाले 23, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले 127, ऑटो-ई रिक्शा में बगल में सवारी 6, तीन सवारी 34, कार में ब्लैक फिल्म के 2 और मोटर व्हीकल एक्ट के अन्य उल्लंघन मामले में 19 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
यातायात पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में यातायात अनुशासन कायम करना, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और नागरिकों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार चेकिंग और चालानी कार्रवाई जारी रहेगी।
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी न करें, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी न बैठाएं, वैध एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाएं और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
पर्यटन स्थलों और सड़कों पर गरियाबंद पुलिस की सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वालों 10 लोगों पर कार्रवाई











