ग्राम पंचायत सेंदर को विधायक रोहित साहू ने दी 1 करोड़ रुपए के अनेक विकास कार्यों की सौगात, इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– फिंगेश्वर ब्लाक के ग्राम पंचायत सेंदर के बाजार चौक में बुधवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रोहित साहू शामिल हुए , कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने की। अतिथियों के द्वारा गाँव के बुनियादी ढाँचे और जन-सुविधाओं को सुदृढ़ करने वाले अनेक निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर सरपंच संघ जिलाध्यक्ष हरीश साहू, फ़णिकेश्वर नाथ महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राजू साहू,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि नेहरू साहू,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ओंकार साहू,ग्राम पंचायत सेंदर की सरपंच श्रीमती गामिनी राकेश घृतलहरे,छुईहा सरपंच गजेश्वर सिन्हा, उपसरपंच तुलसी वर्मा, पूर्व सरपंच रामाधार साहू, समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 45.73 लाख रुपए की विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से टीना शेड निर्माण (बाजार चौक सेंदर – 10.00 लाख,चेक डैम निर्माण 15.00 लाख,सी.सी. रोड निर्माण (रवि शर्मा घर से चोवाराम घर तक) 06.00 लाख, सी.सी. रोड निर्माण (दिग्गज चौक से भीम चौक तक) 03.00 लाख,सी.सी. रोड निर्माण (परसट्टी – खेलावन साहू घर से घना साहू घर तक) 05.00 लाख, मुक्तिधाम निर्माण (सेंडर) 05.76 लाख, नाली निर्माण (भीम चौक से मेन रोड) 01.97 लाख रुपए शामिल हैं।
इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन

इसी प्रकार 54.50 लाख रुपए की विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से टीना शेड निर्माण (भीम चौक सैंडर) 10.00 लाख रुपए, सी.सी. रोड निर्माण (बाजार चौक) – 04.00 लाख,सामुदायिक भवन निर्माण (सिन्हा समाज सैंडर) 06.50 लाख,पेवर ब्लॉक निर्माण (मुक्तिधाम पहुंच मार्ग) 10.00 लाख,गली कांक्रीटीकरण (धनी घर से मेन रोड तक) 05.00 लाख,सी.सी. रोड निर्माण (मेन रोड से भीम चौक तक) 05.00 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण (सतनामी समाज) 07.00 लाख एवं शिव चौक रंगमंच सह सामुदायिक भवन निर्माण – 07.00 लाख रुपए शामिल हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने कहा कि ग्रामीण अंचल का सर्वांगीण विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। सेंदर पंचायत में आज लगभग 1 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन यह दर्शाता है कि हमारी सरकार बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक भवन और शेड निर्माण को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। गांव के हर समाज और हर वर्ग को साथ लेकर विकास की इस गति को निरंतर जारी रखा जाएगा।
जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था का मूल उद्देश्य ही यही है कि विकास का लाभ सीधे ग्रामीण जनता को मिले। आज सेंदर में बुनियादी ढांचे से जुड़े 15 बड़े कार्यों की सौगात मिलने से ग्रामीणों को आवागमन, सामाजिक आयोजनों और मूलभूत सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी। विधायक रोहित साहू की बदौलत तथा ग्राम सेंदर की महिला सरपंच गामिनी राकेश धृतलहरे एवं पूरी पंचायत टीम की सजगता से क्षेत्र में इतने सारे विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, इसके लिए सभी को बधाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











