राजिम बस स्टैण्ड से 20 वर्षीय युवती हुई लापता, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम बस स्टैण्ड से एक 20 वर्षीय युवती अचानक लापता हो गई है। परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन युवती का  कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस युवती की पतासाजी में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गरियाबंद खरहरी निवासी अमृतलाल साहू की बेटी भारती साहू (20 वर्ष) राजिम बस स्टैण्ड से लापता हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती अपने गांव से मामा के घर बर्थडे में 18 सितंबर को नवापारा आई थी। जिसे उसके मामा ने 21 सितंबर को वापस घर जाने दोपहर 2 बजे राजिम बस स्टैन्ड में बस बिठाया।

उसके बाद युवती घर नहीं पहुंची और उसका मोबाइल भी बंद हो गया। काफी समय तक युवती का कुछ पता नहीं चला, तो परिजन अपने रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की। लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चला। 22 सितंबर को युवती के परिजनों ने राजिम थाना पहुंचकर लापता होने की जानकारी दी। आज 25 सितंबर तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जिससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका से काफी परेशान है।

गुमशुदगी का मामला दर्ज

राजिम पुलिस ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश में जुट गई है। साइबर टीम की मदद से युवती के मोबाइल को ट्रेस करने की कोशिश कर रहे है लेकिन फिलहाल मोबाइल बंद होने की वजह से सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है। बस ड्राइवर से भी पुछताक्ष की गई लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। 

परिवार जनों ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत परिवार पुलिस या इस नंबर 9669503847 पर सूचित करें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले में युवक की हत्या कर फांसी पर लटकाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल