सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत: ट्रक ने कुचला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) अभनपुर:- अभनपुर के पास सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई है। जवान छुट्टी बिताकर वापस ड्यूटी पर दिल्ली जाने घर से निकला था। तभी बीच रास्ते में ट्रक ने कुचल दिया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी घायल है। जिसे इलाज के लिए अभनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। यह हादसा बिरेझर चैकी क्षेत्र में सोमवार को दोपहर 3-4 बजे के आसपास हुआ है।
एसआई गोवर्धन सिंह ठाकुर ने बताया कि छाती निवासी तीरथ उर्फ मोहन (23) पिता नंदकुमार कंवर अपने साथी मनीष सेन सरसोंपुरी के साथ बुलेट में घर से रायपुर जाने निकले थे। बिरेझर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सीआरपीएफ जवान मोहन कंवर की मौत हो गई, जबकि घायल साथी मनीष को 108 संजीवनी एंबुलेंस से अभनपुर भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया है। मृतक मोहन कंवर सीआरपीएफ का जवान था, जो दिल्ली में पदस्थ था। वह छुट्टी के बाद दिल्ली वापस लौटने घर से निकला था।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल