छत्तीसगढ़ की कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म : कार्यक्रम के लिए बुलाया फिर खिला दिया नशीला पदार्थ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज जारी है। आरोपियों ने नशीली पदार्थ खिलाकर घटना को अंजाम दिया है।

ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की ऑर्केस्ट्रा डांसर को पलामू के बिश्रामपुर में शो के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम हुसैनाबाद इलाके में आयोजित किया गया था । जिस युवक ने कलाकार को बुलाया था उसी ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया गया फिर उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

पीड़िता ने अपना बयान पुलिस के सामने दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली है। विश्रामपुर के रहने वाले गोलू के जरिए कार्यक्रम की बुकिंग हुई थी। जब पीड़िता की बहन सो गई तो गोलू ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। पीड़िता ने बताया कि गोलू के साथ अजय और दीवाना नामक और दो युवक थे । तीनों ने मिलकर बलात्कार किया है।मामले मे विश्रामपुर पुलिस ने अजय के साथ एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

महिला का अपहरण कर गैंगरेप : जंगल ले जाकर बारी-बारी किया दुष्कर्म, एक आरोपी की कुछ दिनो बाद होने वाली थी शादी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल