‘गोविंदा आला रे’ के जयकारों से गूंजा पसरदाकला, विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात

टिनशेड निर्माण एवं सीसी रोड का किया लोकार्पण, ग्रामीणों को दी विकास कार्यों की सौगात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर फिंगेश्वर के ग्राम पसरदाकला में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रोहित साहू शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति नंदनी साहू ने की।

इस अवसर पर विधायक ने टिनशेड निर्माण एवं नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण कर ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात दी। मटकी फोड़ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने गोविंदा की टोली बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया। पूरे आयोजन के दौरान जय श्रीकृष्ण और गोविंदा आला रे के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने सभी क्षेत्रवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और जनकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा एवं एकता को मजबूत करते हैं,उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। पसरदकला में टिनशेड एवं सीसी रोड का निर्माण ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आने वाले समय में भी क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

मूलभूत सुविधाओं में बड़ी राहत

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत सभापति नंदनी साहू ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है। गांव में आयोजित ऐसे कार्यक्रम हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करते हैं। विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हरीश साहू ने कहा, “कृष्ण जन्माष्टमी का यह पावन पर्व हमारी ग्रामीण संस्कृति, अटूट आस्था और सामाजिक समरसता की प्रतीक धरोहर है। पसरदकला में आज जिस उत्साह के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, वह हमारी युवा ऊर्जा और आपसी भाईचारे को दर्शाता है। गाँव के विकास के लिए टिनशेड निर्माण और सीसी रोड की जो सौगात आज हमें विधायक रोहित साहू जी के माध्यम से मिली है, उससे ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजूलता हरित ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें संगठित होकर समाज और धर्म की सेवा करने का मार्ग दिखाता है। हमारी सरकार और हमारे लोकप्रिय विधायक रोहित साहू जी का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ है। गाँव की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के साथ-साथ अधोसंरचना का विस्तार करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में सरपंच गणेश साहू, पूर्व जनपद सदस्य नेमीचंद देवांगन, उपसरपंच तिलेश्वरि मिथलेश साहू, होरी लाल साहू,जनक श्रीवास, बिसराम निषाद, खुमान साहू, बिहारी साहू, बालिक राम, खलेश साहू,सुरेश साहू, किसलाल साहू, युवराज साहू, रवि साहू, गिरधारी निषाद सहित जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विकास कार्यों के लोकार्पण के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

तहसील साहू संघ प्रांगण में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भजन-कीर्तन और मटकी फोड़ ने बांधा समां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button