फंदे पर लटके मिली देवर-भाभी की लाश, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :- राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा में देवर-भाभी की लाश फंदे पर लटके हुई मिली है। जानकारी के अनुसार 19 साल का देवर सुरेंद्र धीवर खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घिवरा का रहने वाला था।
वहीं 24 साल की योगेश्वरी धीवर भी उसके साथ रहती थी। दोनों की लाश एक पेड़ से बंधी हुई मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों रात के वक्त खाना खाकर निकले थे। लेकिन उसके बाद घर वापिस नहीं आए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अब तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस की टीम हर एक एंगल से इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है। इस घटना के बाद अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि दोनों ने आत्महत्या की है या किसी ने उनकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया। बहरहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल