ब्रेकिंग: अभनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
आरोपियों का निकला जुलूस, पहले भी लूट और चाकूबाजी के कई मामले दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर जिले में अभनपुर पुलिस ने धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने और लूटपाट का प्रयास करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ़्तारी के बाद आरोपियों का नगर में जुलूस निकाला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर को सूचना मिली थी कि यारा द पंजाबी ढाबा के पास तीन युवक बाइक से पहुंचकर धारदार चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को धमका रहे हैं। सूचना पर अभनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, जिनमें से दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया गया, वहीं एक फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू बंजारे उर्फ राजू पठान (30), निवासी वार्ड क्रमांक 7 अभनपुर और दीपक वर्मा (25), निवासी बड़े उरला के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान मोहित गोंड, निवासी टोकरो के रूप में हुई है।
बाइक और चाकू जप्त

पुलिस ने राजू बंजारे के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल क्रमांक CG-04-KC-3871 जब्त की है। चाकू के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 111 बीएनएस और धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, राजू बंजारे के खिलाफ पहले भी लूट और चाकूबाजी के कई मामले दर्ज हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस फरार आरोपी मोहित गोंड की तलाश में जुटी है। मामले की विवेचना जारी है।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर ब्रेकिंग: चाकू दिखाकर मोबाइल और पैसे लूटे, पुलिस ने पीछाकर तीन नाबालिक आरोपियों को दबोचा











