नवापारा ब्रेकिंग: दशहरा महोत्सव के दौरान खूनी झड़प, गाली देने से मना करने पर घेरकर तीन युवकों पर हमला!

हरिहर हाई स्कूल ग्राउंड में मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे भाई को भी पीटा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा के हरिहर हाई स्कूल ग्राउंड में दशहरा महोत्सव के दौरान परिवार के साथ पहुंचे युवक को कुछ युवकों द्वारा गाली-गलौच करने से मना करना भारी पड़ गया। आरोप है कि इस बात से नाराज करीब 15 से 20 युवकों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बड़े भाई और एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की गई। घटना में तीनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद शीतलापारा के युवकों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा के हरिहर हाई स्कूल ग्राउंड में दशहरा महोत्सव का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान शीतलापारा निवासी दिनेश साहू अपने परिवार के साथ महोत्सव देखने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वहां कुछ युवक खड़े होकर गंदे और भद्दे गाली-गलौच कर रहे थे। दिनेश ने उन्हें ऐसा करने से मना करते हुए समझाया कि यहां परिवार के लोग भी मौजूद हैं, इसलिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करें।

आरोप है कि दिनेश की इस समझाइश से युवक उग्र हो गए और विवाद करने लगे। देखते ही देखते करीब 15 से 20 युवकों ने दिनेश को घेर लिया। इसी दौरान कुछ युवकों ने पंच और मुक्कों से उनपर वार करना शुरू कर दिया।

बीच-बचाव करने पहुंचे भाई को भी पीटा

दिनेश के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही उसके छोटे भाई गणेश साहू और निखिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर उन्हे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उन दोनों के साथ भी मारपीट कर दी। इसी दौरान गणेश पर कुछ युवकों ने पीछे से पंच और मुक्कों से उसके सिर सहित कई जगहों पर वार कर दिया। सर फटने से वह बुरी तरह घायल हो गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही मारपीट करने वाले युवक वहां से भाग निकले। घायल गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में तीन टांके लगाए गए।

इधर, घटना से नाराज शीतलापारा के युवक कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने मारपीट में शामिल युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद युवक शांत हुए।

बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवकों ने दिनेश के गले में पहने सोने के चैन और 2000 रुपए कैश भी मारपीट के दौरान झटक लिए साथ ही दिनेश का मोबाइल भी पटक कर तोड़ दिया।

दशहरा महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दशहरा जैसे सार्वजनिक और पारिवारिक महोत्सव में परिवार के साथ पहुंचे युवक पर सरेआम इस तरह हमला होना आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर जिस महोत्सव में लोग अपने परिवार के साथ खुशियां बांटने और पर्व का आनंद लेने पहुंचते हैं, वहां गाली-गलौच का विरोध करने पर किसी को घेरकर बेरहमी से पीटने की नौबत कैसे आ गई? यदि सार्वजनिक आयोजन के दौरान ही लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं, तो यह चिंता का विषय है। अब देखना होगा कि पुलिस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें कब तक पकड़ती है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल