बहनों ने भाई के कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, लंबी उम्र की कामना के साथ भाइयों से लिया रक्षा का वचन

पहली बार ट्रांसजेंडरों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, अंतिम सोमवार शिवालयों में भी श्रद्धा का सैलाब उमड़ा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सोमवार को भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन और सोमवारी पूर्णिमा धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर उनसे रक्षा का वचन लिया। रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर प्यार का प्रतीक राखी को बांधकर प्यार और स्नेह जताया। वहीं, भाइयों ने उपहार देकर बहनों को रक्षा करने का वचन दिया। राखी के साथ साथ सावन के पाँचवे और अंतिम सोमवार शिवालयों में भी श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ा।

रक्षा बंधन को लेकर दूर दराज में रह रहे भाई बहन एक दूसरे के घर पहुंच कर राखी बंधवाया। अधिकांश जगहों पर पूर्वाह्न एक बजकर 32 मिनट के बाद ही भद्रा काल समाप्त होने के बाद रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। सुबह से लोग भगवान शिव की पूजा-पाठ करने के बाद दोपहर को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया ।

रक्षा बंधन को लेकर पिछले दो दिनों से तैयारी की जा रही थी। पिछले दो दिनों से खरीदारों की भीड़ देखी जा रही थी। क्षेत्र के शिव मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा।

छोटे छोटे बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ों में भी इस त्यौहार का उत्साह रहा। नगर के बाजारों में भी खूब चहल पहल रही, मिठाई, कपड़े की दुकान तो ग्राहकों से गुलजार थी ही, साथ ही साथ ज्वेलर्स शॉप में भी ऐसी भीड़ थी, कि नगर के सदर बाजार में बार बार ट्रेफिक जाम हो रहा। बसों में भारी भीड़ देखी गई, लोग अपने निजी वाहनों से भी जाते दिखे । लोगों ने बड़ी श्रद्धा से अपने आराध्य प्रभु को भी देव राखी भेंट कर सुख समृद्धि की कामना की।

मरीज़ ने डॉक्टर को बांधी राखी

इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और तरक्की की कामना करते हुए उसकी कलाई पर राखी बांधती हैं। इस दौरान भाई बहन को उम्र भर रक्षा का वचन देता है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में भर्ती मरीज़ शिल्पा जैन ने प्रभारी डॉक्टर तेजेन्द्र साहू को राखी बांधी और लंबी उम्र, तरक्की की कामना की।

विभिन्न बुराईयों में से एक का त्याग

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चम्पारण की संचालिका ब्रह्म कुमारी शकुंतला बहन जी के द्वारा शिवशक्ति भवन चम्पारण में आमंत्रित भाईयों को रक्षासूत्र बांध कर तोहफा स्वरूप एक वचन ले रही थी कि विभिन्न बुराईयों में से एक बुराई हम त्याग करें। ईश्वर के द्वारा निर्मित यह सृष्टि की सुन्दरता, स्वच्छता एवं स्वच्छता को बनाए रखें। और उन्हीं के द्वारा प्रदत्त यह तन,मन,धन का सदुपयोग करके अपने जीवन का कल्याण करें।

पहली बार ट्रांसजेंडरों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर बड़ी संख्या में बहनों और बच्चियों ने भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी। इस मौके पर ट्रांसजेंडरों ने भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी और उनके सुखद-समृद्ध जीवन के लिए दुआएं दी। भारत में पहली बार है कि ट्रांसजेंडर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को राखी बांधकर इस रक्षाबंधन पर्व को खास ढंग से मनाया।

इस मौके पर स्वच्छता दीदियां, दिव्यांग बच्चे और महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके खुशहाल जीवन कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों और बच्चियों को उपहार भेंट किए और उनके सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

श्री शिव महापुराण कथा : शिव भक्ति से भी बड़ी है राष्ट्र भक्ति, दर्पण में मुख दिखता है और संसार में सुख दिखता है लेकिन होता नहीं है

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल