पीपरछेड़ी गांव में दर्दनाक हादसा: नहर में डूबकर पिता-बेटी मौत, 20 किमी दूर मिली बच्ची की लाश, बाल-बाल बची भतीजी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले के पीपरछेड़ी गांव में मंगलवार दोपहर एक दुखद हादसा हो गया, जहां नहर के तेज बहाव में नहाते समय पिता और 12 वर्षीय बेटी बह गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने 400 मीटर दूर पिता और 20 किमी दूर पिता का शव बरामद कर लिया है। मामला बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम धोबनपुरी निवासी टायमन गंजीर (35) अपनी बेटी पालंकी गंजीर (12) के साथ ससुराल पीपरछेड़ी गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वे अपनी बेटी और रिश्तेदार बच्ची दामिनी साहू के साथ पास की तांदुला नहर में नहाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि टायमन अपनी बेटी को नहर में तैरना सिखा रहे थे।
इसी दौरान तांदुला जलाशय से लगभग 8 फीट पानी छोड़े जाने के कारण नहर का बहाव अचानक तेज हो गया। तीनों गहराई और तेज धार का अंदाजा नहीं लगा सके और देखते ही देखते पानी में बहने लगे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तुरंत नहर में छलांग लगाई और एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन टायमन और उनकी बेटी पालंकी तेज बहाव में बहकर कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गए।
18 घंटे चला रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। खोजबीन में मदद के लिए तांदुला और गंगरेल बांध से पानी का बहाव अस्थायी रूप से कम कराया गया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर टायमन का शव बरामद कर लिया था, जबकि बेटी पालंकी की तलाश जारी रही।
20 किमी दूर मिली बेटी की लाश
करीब 18 घंटे बाद बुधवार सुबह पालंकी की लाश घटनास्थल से लगभग 20 किलोमीटर दूर नहर में मिली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई है।
108 एम्बुलेंस में म्डज् थे टायमन
बताया जा रहा है कि मृतक टायमन गंजीर बालोद जिला अस्पताल में 108 एम्बुलेंस सेवा में ENT(Emergency Medical Technician) के पद पर कार्यरत थे। वे पहले पखांजूर क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। हाल ही में नई कंपनी के तहत उनकी पोस्टिंग बालोद मुख्यालय में हुई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX











