गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार: छात्रा को होटल ले जाकर दुष्कर्म, शिक्षक पर FIR दर्ज, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी स्कूल में पदस्थ शिक्षक पर अपनी ही 15 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में स्कूल प्रबंधन के कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मामला बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दिसंबर 2025 की बताई जा रही है। आरोप है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक राहुल बंगारु ने छात्रा को पुस्तक दिलाने का झांसा देकर बन्नाक चौक के पास बुलाया और फिर उसे एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि घटना के बाद शिक्षक ने किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

डर के साए में रही छात्रा

बताया जा रहा है कि घटना के बाद छात्रा लंबे समय तक भय और मानसिक दबाव में रही। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह स्कूल से टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) लेने पहुंची, तब उसने हिम्मत जुटाकर स्कूल के प्राचार्य और दो अन्य शिक्षकों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि इतनी गंभीर शिकायत के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आवश्यक कार्रवाई करने के बजाय उसे नजरअंदाज कर दिया।

FIR के लिए भटकते रहे परिजन

जब छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, तब परिवार न्याय की उम्मीद लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अधिकार क्षेत्र (ज्यूरिस्डिक्शन) का हवाला देकर तत्काल शिकायत दर्ज नहीं की और उन्हें दिनभर इधर-उधर भटकाया। परिवार का कहना है कि पुलिस के रवैये से निराश होकर उन्होंने सीधे जिले के पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने का फैसला लिया।

SSP के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई FIR

मामले की शिकायत मिलने के बाद बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी शिक्षक राहुल बंगारु के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के सामने आने के बाद अब स्कूल प्रबंधन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, सीनियर छात्र गिरफ्तार; धमकी देकर करता रहा प्रताड़ित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button