नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, सीनियर छात्र गिरफ्तार; धमकी देकर करता रहा प्रताड़ित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी सीनियर छात्र ने पीड़िता को घर पर अकेली पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद लगातार बदनाम करने की धमकी देता रहा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना एवं महिला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पार्क सिटी कॉलोनी निवासी आरोपी आर्यन सोनी (19) पीड़िता के स्कूल का सीनियर था और घर पर उसका आना-जाना था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाते हुए अक्टूबर 2025 में, जब 16 वर्षीय पीड़िता घर पर अकेली थी, आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि नवंबर में भी उसने दोबारा ऐसी हरकत करने की कोशिश की।
घटना के बाद आरोपी लगातार पीड़िता को फोन कर बदनाम करने की धमकी देता रहा और गाली-गलौज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। डर और दबाव के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही, लेकिन लगातार हो रही धमकियों से परेशान होकर उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 332(बी), 351(4) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक गिरफ्तार; इलाके में भारी आक्रोश











