रायपुर जिले के 17 विद्यार्थी मेरिट सूची में शामिल, कलेक्टर ने बच्चों को दी शुभकामनाएं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिणामों की घोषणा करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कक्षा 12वीं की मेरिट सूची में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय खरोरा से हेमलता साहू, रायपुर कॉन्वेंट स्कूल, गुढ़ियारी से हिमशिखर गुप्ता, जेआर दानी शासकीय स्कूल से काजल साहू, डेंजेल पब्लिक स्कूल, श्रीनगर से आफिया खातून, शिवोम विद्यापीठ स्कूल से रूबी पटेल, मायाराम सुरजन शासकीय स्कूल से युक्तामुखी साहू, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, मंदिर हसौद से मानसी टंडन तथा स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, फाफाडीह से सिफत परवीन शामिल हैं।
इसी तरह कक्षा 10वीं की मेरिट सूची में शासकीय प्रयास बालिका विद्यालय गुढ़ियारी से दीपांशी बुद्ध, शासकीय स्कूल, तारपोंगी से कल्पना यादव, शासकीय प्रयास बालक विद्यालय से आदित्य बसु, विशाल यादव, कोमल कुमार, दिव्यांश साहू, तोशन साहू, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, नेवरा से सौम्य साहू तथा शासकीय प्रयास गर्ल्स स्कूल से भारती शामिल हैं।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा के पीएमश्री हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय का बोर्ड परिणाम शानदार, 12वीं में 93.99% सफलता











