रायपुर में पानी टैंकर ने 15 वर्षीय मासूम को कुचला, बच्चे की तड़प-तड़प कर मौत; टैंकर चालक फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने 15 वर्षीय मासूम को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक टैंकर समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्कूल के पास का है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार 26 मई को सड्डू स्थित एलआईजी सेक्टर-1 निवासी 15 वर्षीय बालक स्कूल बैग टांगे सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार टैंकर अचानक उसकी ओर बढ़ा और देखते ही देखते उसे रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कुचलने के बाद भी उठ खड़ा हुआ मासूम

इस दिल दहला देने वाले हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और दहला दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैंकर के चक्के चढ़ने के बाद भी बच्चा कुछ सेकेंड के लिए उठकर खड़ा हुआ था, लेकिन गंभीर चोटों के कारण वह फिर सड़क पर गिर पड़ा और तड़पते हुए दम तोड़ दिया। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए।

फरार चालक की तलाश तेज

घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और फरार टैंकर चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हादसे के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

VIDeo

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, LIVE VIDEO आया सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button