दीवार प्लास्टर करने के दौरान हादसा: तीसरी मंजिल से दो लोगों का फिसला पैर, राजमिस्त्री की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान तीसरी मंजिल से राजमिस्त्री जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके साथी मजदूर ने ग्रील पकड़कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि राजमिस्त्री मजदूर के साथ दीवार का प्लास्टर का कार्य कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। मामला बिलासपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कतियापारा संतोषी मंदिर क्षेत्र निवासी उत्तम केंवट (30) राजमिस्त्री का काम करता था। बताया गया कि जूना बिलासपुर में शांति लाज के पास रहने वाले भूपेंद्र साहू के मकान में बुधवार को उत्तम प्लास्टर का काम कर रहा था। साथियों के साथ तीसरी मंजिल में दीवार का प्लास्टर करते हुए उसका पैर फिसल गया। उत्तम व सुभाष नीचे गिरे। साथी सुभाष लोहे की ग्रिल में फंसकर बच गया, लेकिन उत्तम 30 फीट ऊंचाई से सीधे नीचे गिरा। हादसे में बुरी तरह घायल मिस्त्री को सिम्स में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वह बिना सुरक्षा के भवन निर्माण का काम कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही उत्तम के परिजन अस्पताल पहुंचे। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

आकाशीय बिजली गिरने से छत का हिस्सा टूटा, मलबे में दबने से मिस्त्री की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल