गरियाबंद ब्रेकिंग: चाय टपरी में महिला की गला रेतकर हत्या, बचाने पहुंचे पति-बेटे पर भी हमला; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक होटल में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपी ने धारदार ब्लेड से महिला का गला रेत दिया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे पति और बेटे पर भी जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामला जिले के देवभोग थाना क्षेत्र का है।

गर्दन पकड़कर चलाया ब्लेड

जानकारी के मुताबिक देवभोग इलाके के दीवानमुड़ा निवासी 45 वर्षीय छबिता यादव गांव में चाय-नाश्ते की टपरी चलाती थीं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह आरोपी देवी सिंह यादव नाश्ता करने होटल पहुंचा था। इसी दौरान नाश्ते के पैसे मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुस्से में आरोपी ने अचानक ब्लेड निकालकर छबिता यादव की गर्दन पकड़ ली और ताबड़तोड़ वार कर दिया। महिला खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ी। घटना इतनी तेजी से हुई कि वहां मौजूद पति पूरित राम यादव और दोनों बेटे कुछ समझ ही नहीं पाए। जब परिवार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में पति पूरित राम यादव के पेट और बेटे हेमंत यादव की गर्दन पर चोट आई। होटल के भीतर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचते ही महिला की मौत

घटना के बाद घायल पति और बेटे ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर प्रकाश साहू ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पति और बेटे का उपचार जारी है।

ओडिशा भागने की फिराक में था आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि आरोपी देवी सिंह यादव वारदात के बाद ओडिशा भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

गांव में दहशत, लोगों में आक्रोश

दिनदहाड़े हुई इस खौफनाक वारदात के बाद दीवानमुड़ा गांव में मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इतनी भयावह घटना नहीं देखी। लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: जंगल में मिली युवक की संदिग्ध लाश, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस, इस बात की आशंका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button