नवापारा में कल मनाई जाएगी गुरु अमरदास जयंती एवं गुरु पूर्णिमा, सतनाम भवन में होंगे धार्मिक कार्यक्रम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा सतनामी समाज एवं आसन परिवार के तत्वावधान में गुरु अमरदास जयंती एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन आज (29 जुलाई) सतनामी पारा स्थित सतनाम भवन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गिरौदपुरी धाम एवं खड़वा पुरी धाम गद्दीनशीन जगतगुरु गुरु रूद्र कुमार बाबा जी के सानिध्य में धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे गुरु रूद्र कुमार बाबा का आगमन होगा। इसके पश्चात संत सारंग रायपुरा द्वारा महाआरती संपन्न कराई जाएगी। वहीं संध्याकालीन सत्र में सतनाम सहारा भजन मंडली, बरभांठा (आरंग) द्वारा संगीतमय भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।
आयोजन समिति ने समाजजनों के साथ-साथ नगर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित समारोह में शामिल होने की अपील की है। सभी आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है तथा श्रद्धालुओं से सफेद वेशभूषा में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। आयोजन की जानकारी आसन परिवार के प्रदीप कोसरे ने दी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा में मनाया गया शीतल जुड़वास महोत्सव, निकली बैलगाड़ी शोभायात्रा











