नवापारा में मनाया गया शीतल जुड़वास महोत्सव, निकली बैलगाड़ी शोभायात्रा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बाबा हरदेव लाल मां शीतला सेवा समिति नवापारा के तत्वावधान में नगर स्थित मां शीतला मंदिर में शीतल जुड़वास का पारंपरिक पर्व पूरे धार्मिक विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां शीतला का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां शीतला की विशेष पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद समिति के सदस्य बैलगाड़ी में दीप और माता का छायाचित्र लेकर नगर भ्रमण के लिए निकले। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु पारंपरिक जसगीत गाते हुए पूरे उत्साह के साथ नगरवासियों को मां शीतला के आशीर्वाद और लोक आस्था का संदेश देते चले। शोभायात्रा बस स्टैण्ड, सदर रोड, इंद्रिरा मार्केट, गंज रोह होते हुए वापिस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ।

शाम को मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें पूरा वातावरण मां शीतला के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया।

लोक आस्था और परंपरा का पर्व

समिति के वरिष्ठ सदस्य रूपेंद्र चंद्राकर ने बताया कि शीतल जुड़वास का पर्व ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में ग्राम, पशु, फसल और मानव जीवन की रक्षा तथा रोगों से मुक्ति की कामना के साथ मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में माँ शीतला को ग्राम देवी एवं रोग निवारण की देवी के रूप में विशेष श्रद्धा के साथ पूजा जाता है।

मान्यता है कि देवी शीतला झाड़ू और नीम की पत्तियाँ धारण कर रोगों का नाश करती हैं। परंपरा के अनुसार इस दिन गांवों में कृषि एवं व्यवसायिक कार्य वर्जित रखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि मां शीतला की कृपा से नगर में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य बना रहे, इसी भावना के साथ यह पारंपरिक आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष पूरन लाल साहू, संरक्षक बिसाहू राम साहू, उपाध्यक्ष महेश निषाद, सचिव ईश्वर साहू, कोषाध्यक्ष शिव दयाल साहू, पंडा पंचूराम निषाद, देवेंद्र साहू, कमल कंसारी, रूपेंद्र चंद्राकर, गोवर्धन कंसारी, पुनारद राम साहू, देवेंद्र सेन, गणेश साहू, भागवत साहू, नंद सोनकर, नरोत्तम निषाद, शंभू निषाद, सुदामा भाई एवं मनोज विश्वकर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नवल साहू वर्मा, नम्मू ध्रुव, एल्डरमैन अन्नपूर्णा देवांगन, पार्षद पूजा कंसारी एवं परदेसी साहू सहित जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु शामिल होकर माता का आशीर्वाद लिए और सुख-समृद्धि की कामना किए।

कार्यक्रम के समापन पर समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगियों, नगरवासियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

शीतला मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़

शीतल जुड़वास महोत्सव के अवसर पर नवापारा स्थित मां शीतला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर परिसर के बाहर तक लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु घंटों अपनी बारी का इंतजार करते हुए श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आए। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंजा गरियाबंद, बारिश के बीच निकली भव्य रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button