राजिम ब्रेकिंग: जंगल में मिली युवक की संदिग्ध लाश, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस, इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम रक्सा-बासीन के जंगल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव के पास युवक की बाइक और जहर का डिब्बा भी मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल के भीतर एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते इलाके में खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर फिंगेश्वर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से युवक की मोटरसाइकिल और कुछ दस्तावेज मिले, जिसके आधार पर मृतक की पहचान खेमप्रकाश दीवान निवासी ग्राम नागझर, थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद के रूप में हुई।

जहर का डिब्बा मिलने से बढ़ा सस्पेंस

जांच के दौरान पुलिस को शव के पास से जहर का डिब्बा भी बरामद हुआ है। ऐसे में मामला आत्महत्या, हादसा या फिर सुनियोजित हत्या का है, इसे लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के ग्रामीणों और मृतक के परिचितों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है मृतक इस इलाके में दोस्तों के साथ आया था या किसी निजी काम से वहां पहुंचा था? इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : जंगल में मिला लापता युवक का शव, इस बात की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button