शराब पीने से मना करने पर बुजुर्ग की हत्या: बेटे को बचाने पहुंचा था, आरोपी ने सिर पर डंडे से किया हमला, गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया और बीच-बचाव करने पहुंचे एक बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामला जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तनौद निवासी उमाशंकर साहू (34 वर्ष) 14 मई की रात गांव के सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पी रहा था। उसी दौरान वहां मौजूद सत्यवान महिपाल ने उसे सार्वजनिक जगह पर शराब पीने से मना किया। बस इसी बात पर आरोपी भड़क उठा और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा।

डंडे से किया वार

देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। शोर-शराबा सुनकर सत्यवान के पिता मोहनलाल महिपाल बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपी का गुस्सा इस कदर बढ़ चुका था कि उसने लकड़ी के डंडे से मोहनलाल के सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार इतना जबरदस्त था कि मोहनलाल मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

घटना की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button