तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, हवा में उछले युवक, CCTV फुटेज आया सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत खम्हार चौक में रविवार को सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। रविवार सुबह करीब 7 बजे ग्राम बिहामाटी के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चौक स्थित होटल की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान धरमजयगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
कई फीट हवा में उछले
सीसीटीवी फुटेज से अनुमान लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त थी। टक्कर से बाइक सवार तीनों युवक कई फीट तक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पूरी घटना चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों की पहचान और वे किस काम से जा रहे थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
वीडियो
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
तेज रफ्तार कार का कहर: स्कूटी सवार छात्र की मौत, हवा में उछला छात्र, CCTV में कैद हुई घटना











