युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस, संदिग्धों से पूछताछ जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा के मोंगरा बस्ती में भुसड़ीपारा सब स्टेशन के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली। सुबह लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। शव की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मृतक की पहचान अयोध्यापुरी-जेलगांव निवासी अश्वनी पाठक उर्फ ​​पिंटू (40) के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक की चाकू घोंपकर हत्या की गई है।

परिजनों के मुताबिक मृतक अश्वनी शुक्रवार दोपहर बस्ती में रहने वाले मनजोद बक्कल के साथ घूमने गया था। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही मृतक के परिजनों और दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंगः युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल