राजिम ब्रेकिंग : जंगल में मिला लापता युवक का शव, इस बात की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

घटनास्थल के पास से भजिया, 505 कीटनाशक दवा और शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं।

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–  राजिम क्षेत्र के एक लापता युवक का शव जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके गाँव से लगभग 35 कि.मी दूर जंगल में मिला है। शव काफी हद तक डीकंपोज हो चुका है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कोपरा के लापता युवक का शव जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतक की पहचान सोम प्रकाश साहू उम्र 42 वर्ष, पिता सुखउ राम साहू, कोपरा के रूप में हुई है, जो बीते 4 तारीख से घर से लापता था। जिसके बाद ग्राम पंचायत गायडबरी और पीपरछेड़ी घाट के बीच जंगल में युवक का शव फंदे पर लटके हुए क्षत-विक्षत हालत में देखा गया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई, लेकिन शाम होने के कारण तत्काल आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। शव छुरा थाना क्षेत्र में मिलने के कारण छुरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

शव को मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी

बताया जा रहा है कि शव काफी हद तक डीकंपोज हो चुका है, जिससे छुरा में पोस्टमार्टम कर पाना संभव नहीं हुआ, जिसके बाद अब शव को रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी की जा रही है, जहां पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतक 4 तारीख की शाम से लापता था, जिसके बाद परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। घटनास्थल के पास से भजिया, 505 कीटनाशक दवा और शराब की तीन क्वार्टर बोतलें भी बरामद की गई हैं। वहीं युवक की मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी मिली है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह करीब डेढ़ किलोमीटर जंगल के भीतर गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

हालांकि, शव की स्थिति को देखते हुए यह आशंका भी जताई जा रही है कि जंगली जानवरों द्वारा शव को नुकसान पहुंचाया गया हो, क्योंकि आसपास इन वन्य जीवों की मौजूदगी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

छुरा थाना प्रभारी पवन वर्मा ने कहा कि मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

पांडुका-जतमई मार्ग पर दिखा भालू, महुआ बिन रहे ग्रामीणों के पास पहुंचा, मची-अफरातफरी, वन विभाग की अपील, VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button