डीएलएड परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी: 28 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड) प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2026 की समय- सारणी जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षाएं 28 मई 2026 से 12 जून 2026 तक तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 29 मई 2026 से 10 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों में संपन्न होंगी।

प्रथम वर्ष के अंतर्गत बाल विकास एवं सीखना, ज्ञान-पाठ्यचर्या व शिक्षण शास्त्र, शैक्षिक तकनीकी, हिन्दी भाषा शिक्षण स्तर-1, अंग्रेजी भाषा प्रोफिसिएंसी, गणित व गणित शिक्षण, पर्यावरण व पर्यावरण शिक्षण तथा शालेय संस्कृति, प्रबंधन एवं विकास विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में आयोजित होंगी। वहीं द्वितीय वर्ष में आधुनिक विश्व के संदर्भ में भारतीय शिक्षा, सामाजिक-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में संज्ञान एवं अधिगम, विविधता एवं समावेशी शिक्षा, हिन्दी भाषा शिक्षण स्तर-2, अंग्रेजी एवं संस्कृत शिक्षण तथा गणित/विज्ञान/सामाजिक विज्ञान शिक्षण विषय शामिल हैं।

परीक्षा दिवस पर परीक्षार्थियों को प्रातः 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में उपस्थित होकर स्थान ग्रहण करना अनिवार्य होगा। उत्तरपुस्तिका का वितरण 9:05 बजे, प्रश्नपत्र अध्ययन हेतु 9:10 बजे तथा उत्तर लेखन कार्य 9:15 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 12:15 बजे तक चलेगा।

मण्डल द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षाकाल के दौरान यदि शासन द्वारा कोई अवकाश अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। आवश्यकता होने पर परीक्षा तिथि एवं समय में बिना पूर्व सूचना परिवर्तन करने का अधिकार मण्डल के पास सुरक्षित रहेगा। विस्तृत समय- सारणी मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in  पर उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद कलेक्टर हुए सख्त : नहीं चलेगी निजी विद्यालयों की मनमानी, फीस वृद्धि, आरटीई सहित इन मानकों पर दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button