नवापारा के पीएमश्री हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय का बोर्ड परिणाम शानदार, 12वीं में 93.99% सफलता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा पीएमश्री हरिहर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, गोबरा नवापारा का सत्र 2025-26 का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

कक्षा 12वीं में 93.9% परिणाम

स्कूल से मिली जानकारी अनुसार कक्षा 12वीं में कुल 134 विद्यार्थियों में से 133 उपस्थित हुए, जिनमें से 125 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे। इस प्रकार विद्यालय का कुल परिणाम 93.99 प्रतिशत दर्ज किया गया। देवकुमार दुबे ने 480 अंक (96 प्रतिशत) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमित कुमार चक्रधारी (458 अंक, 91.6 प्रतिशत) द्वितीय, पंकज कुमार (449 अंक, 89.8 प्रतिशत) तृतीय, भुनेश्वर (443 अंक, 88.6 प्रतिशत) चतुर्थ तथा टिकेश्वर निर्मलकर (441 अंक, 88.2 प्रतिशत) पंचम स्थान पर रहे।

कक्षा 10वीं का परिणाम 74.8%

इसी प्रकार कक्षा 10वीं में कुल 152 विद्यार्थियों में से 151 उपस्थित हुए, जिनमें 113 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे। इस प्रकार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.83 रहा। हिन्दी माध्यम का परिणाम 73.28 प्रतिशत तथा अंग्रेजी माध्यम का परिणाम 80 प्रतिशत दर्ज किया गया। छात्र मोहित कंसारी ने 557 अंक (92.83 प्रतिशत) के साथ पहला स्थान हासिल किया। वंश देवांगन (553 अंक, 92.17 प्रतिशत) दूसरे, पुष्पेंद्र कुमार देवांगन (532 अंक, 88.67 प्रतिशत) तीसरे, पियूषा साहू (531 अंक, 88.5 प्रतिशत) चौथे और विवेक हिरवानी (503 अंक, 83.33 प्रतिशत) पांचवें स्थान पर रहे।

विद्यालय के प्राचार्य एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, बोर्ड मेरिट सूची में 5 छात्रों ने बनाई जगह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button