हिंदू एकता और संगठन मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन का होली मिलन संपन्न

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :-  छुरा विकासखंड छुरा के जतमई अंचल स्थित बिटवीन जंगल रिसोर्ट में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रोशन दुबे उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में ,प्रदेश प्रभारी सरजू तिवारी,प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मोहिनी शर्मा ,महामंत्री प्राची चंद्राकर, उपाध्यक्ष छाया दुबे, प्रदेश कार्यवाह महामंत्री अरविंद दुबे,प्रदेश उपाध्यक्ष देवकरण मरकाम,कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार चंद्राकर तथा प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू हित में कार्य करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने आगामी 31 मार्च 2026 को बिरकोनी (महासमुंद) में आयोजित होने वाले संत समागम एवं चंडी यज्ञ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में स्वामी निश्चलानंद सरस्वती सहित विभिन्न संतों का आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तैयारी करने का आह्वान किया गया।

संत समागम समारोह में धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी की गई।बैठक के पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन समारोह का आनंद लिया।होली मिलन के इस समारोह मे महासमुंद एवं गरियाबंद जिला के पदाधिकारीयों सहित सैंकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता गण शामिल हुवे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

ग्राम पंचायत टेंगनाबसा में सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button